पीएम श्री बलदेव नगर में पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर अध्यापक को सम्मानित करते हुए डीईईओ सु
अंबाला सिटी। पीएम श्री बलदेव नगर में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम कक्षा पहली से पांचवीं तक के अध्यापकों के लिए आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर आधारित रहा।
इसके अंतिम दिन की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह के नेतृत्व में किया। फीडबैक के माध्यम से सत्र की शुरुआत गणित शिक्षण से की गई। इसके अंतर्गत विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों को उपलब्ध कराई गई एसएयूएस किट पर समझ बनाने के साथ हुई। शिक्षकों ने ग्रुप प्रेजेंटेशन के माध्यम से किट की उपयोगिता को विभिन्न संदर्भों में प्रयोग करते हुए दर्शाया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने अध्यापकों के मध्य पहुंचकर उनके ओर से धरातल पर बच्चों के साथ किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य स्तर पर सांझा की गई वर्तमान असर रिपोर्ट के आधार पर शैक्षिक योग्यता स्थिति में जिला अंबाला को तीसरे पायदान पर रहने के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने अंबाला खंड वन के उन 22 अध्यापकों को सम्मानित किया, जिनका एफएलएन के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न पक्षों में बेहतरीन योगदान रहा। इस दौरान डीएसई से उदयन, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार, डाइट मोहड़ा से सुखविंद्र, लर्निंग लैंग्वेज फाउंडेशन से मार्गरेट मौजूद रहे।