फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीईईओ ने कर्मियों को दी नववर्ष की बधाई

विज्ञापन
डीईईओ कार्यालय में जीरो पेंडेंसी होने पर कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए डीईईओ सुधीर का
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा सदन में स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों ने नववर्ष का अभिनंदन अनोखे तरीके से किया। यह कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के नेतृत्व में रखा।
विज्ञापन

मंगलवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कर्मचारियों ने वर्ष 2024 के सभी लंबित कार्यों का निपटाकर एक दूसरे को जीरो पेंडेंसी रिपोर्ट दिखाकर नव वर्ष की बधाई दी। बीती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से डीईईओ सुधीर कालड़ा को जिला स्तरीय प्रथम सुशासन पुरस्कार प्रदान किया था।
इस उपलक्ष्य में 26 दिसंबर को अपने स्टाफ को कालड़ा ने अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को अपील की थी कि नव वर्ष में कदम रखने से पहले पिछले वर्ष का कोई भी कार्य लंबित नहीं रहने देंगे। ऐसा करने पर हम सभी नव वर्ष में हर्षोल्लास के साथ प्रवेश कर पाएंगे और अपने कार्यालय को एक सुशासन कार्यालय बना पाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में सभी कर्मचारियों को एक प्रोफार्मा भी दिया ताकि सभी कर्मी नव वर्ष से पूर्व ही अपने सभी लंबित कार्य पूर्ण कर इस प्रोफार्मा में पेंडेंसी रिपोर्ट शून्य करके दें। सभी कर्मचारियों ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सभी लंबित मेडिकल बिल, एलटीसी, चाइल्ड केयर लीव, एसीपी, जीपीएफ एडवांस, अध्यापन अनुभव प्रमाण पत्र, सेवा विस्तार, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और बजट ऐस्टीमेट आदि सभी कार्यों का निपटान कर कार्यालय की पेंडेंसी रिपोर्ट शून्य कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें