फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मक्का खरीदने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहजादपुर आढ़ती से मक्का की फसल खरीदने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। आरोपी पंजाब के दो आढ़ती राहुल और पवन माटिया पर लगे हैं। पीड़ित आढ़ती ने कहा कि पहले तो लाखों रुपये की फसल खरीद ली।
विज्ञापन

ऐसे में दूसरे जमीदारों से फसल लेकर बेच दी थी। बाद में कुछ पैसे देने के बाद करीब 40 लाख रुपये रोक लिए और अब धमका रहे। पुलिस ने आढ़ती राम कुमार बंसल की शिकायत पर राहुल और पवन माटिया पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि दूसरे जमींदार पैसे के लिए आ रहे हैं। ऐसे में पैसे मिलने तक आरोपियों के गोदाम को सील किया जाए।
बताया कि आरोपियों के कई जगह गोदाम है और मक्का वहां जमा कर रखा है, ताकि वह बाद में उसे अत्यधिक दामों में बेच सके। वह राजपुरा स्थित गोदाम में गया था तो वहां पर आरोपियों ने हमला कर दिया। धमकी देते हुए वापस लौटा दिया था।
विज्ञापन

सीजन में खरीदने शहजादपुर आए थे आरोपी

शिकायत में राम कुमार बंसल ने बताया कि वह शहजादपुर में आढ़त की दुकान करता है जोकि बंसल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से है। वह जमींदारों से फसल खरीदता है। आरोपी पवन और राहुल माटिया लालड़ू में पिंकी एंड सन्स के नाम से आढ़त की दुकान करता है। इसके अलावा आरोपी ने एक ओर फर्म बनूड़ में मैसर्ज एमटी कंपनी गज्जू खेड़ा खोली है और दूसरी फर्म मैसर्ज पिंकी एंड सन्स के नाम से भी आरोपी पता देकर माल खरीदता था। मक्का के सीजन में आरोपी दुकान पर शहजादपुर में आया और कहा कि वह दुकान के लिए सारी मक्का की फसल खरीदना चाहता है। इसके अलावा कहा कि अगर आप और आढ़तियों से भी मक्का की फसल लेकर मुझे बेच सकते हैं तो वह उसी समय या 1-2 दिन के बाद इसकी पेमेंट करता रहूंगा।

शुरू में दिए आधे पैसे, शेष मांगने पर धमकाया

शिकायत में कहा कि आरोपियों ने 12 जून से मक्का की फसल शहजादपुर आढ़त की दुकान से खरीदनी शुरू की व अपनी मैसर्ज एमटी कंपनी के नाम से 12 जून से लेकर 5 जुलाई तक 86 लाख 97 हजार 56 रुपये की मक्का की फसल खरीदी जो अलग -अलग बिलों के माध्यम से खरीदी। इस रकम में केवल 49 लाख 760 रुपये की अदायगी अलग- अलग तारीखों पर की। इसके अलावा आरोपी ने अपनी दूसरी फर्म मैसर्ज पिंकी एंड सन्स के नाम से भी 11 लाख 97 हजार 947 रुपये की मक्का की फसल खरीदी थी। इसमें से 10 लाख रुपये की रकम दी, बाकी बकाया है। इस तरह मक्का की फसल के करीब 39 हजार 94 हजार 243 रुपये बकाया है। इसके अलावा 27 हजार 550 गेहूं के हिसाब में बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें