फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 25 को शुरू होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सरकार राज्य में 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरु करने जा रही है जोकि महिलाओं के लिए है। इस योजना का उद्देश्य वित्तीय स्वतंत्रता को मजबूत करके और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 2100 रुपये प्रति माह का लाभ दिया जायेगा।
विज्ञापन

यह लाभ बैंकों के माध्यम से डीबीटी के तहत वितरित किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के नाम पर एक चालू बैंक खाता होना चाहिए। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति महिला होगी तथा उनकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वह ऐसे परिवार से संबंधित हों, जिसकी सत्यापित वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें