फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग का कारनामा, 2 हजार उपभोक्ताओं को जुर्माने सहित भेजे दो वर्ष पुराने पानी के बिल

विज्ञापन
Deed of Public Health Department, two years old water bills sent to 2 thousand consumers with fine - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। जनस्वास्थ्य विभाग के कारनामे ने दर्जनों कॉलोनियों के करीब दो हजार से अधिक लोगों को परेशानी में डाल दिया है। विभाग ने वर्ष 2019 के पानी के बिल लोगों के घरों में भेजने शुरू कर दिए हैं। जबकि उपभोक्ता इन बिलों का भुगतान पहले ही कर चुके हैं। ऐसे में दो वर्ष पुराने बिल भेजने का कोई औचित्य नहीं है। यही नहीं इन बिलों का ऑनलाइन भुगतान भी हो चुका है लेकिन भुगतान की कोई भी रसीद उपभोक्ताओं के पास नहीं है और न ही विभाग ने इस संबंध में कोई जानकारी दी है।
विज्ञापन

उपभोक्ता गुलशन, मुनीष, विपिन, गौरव आदि ने बताया कि सभी सरकारी विभाग अपडेट हो रहे हैं, चाहे वह बिजली निगम हो, नगर परिषद हो या तहसील व एसडीएम कार्यालय। सभी उपभोक्ताओं को संदेश के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। दुकानों के किराए से लेकर बिजली बिल की जानकारी भी अब मोबाइल पर ही मिल जाती है। जबकि जन स्वास्थ्य विभाग के पास सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी हैं, बावजूद इसके आज तक कोई भी संदेश विभाग की तरफ से नहीं भेजा गया। सबसे बड़ी परेशानी शिकायत नंबर को लेकर आ रही है। सभी विभागों ने शिकायत केंद्र और मोबाइल नंबर जारी किए हुए हैं, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी शिकायत नंबर नहीं हैै। अगर कोई समस्या आती है, इसे दुरुस्त कराने के लिए या तो कार्यालय जाना पड़ता है या फिर जेई और एसडीओ का नंबर लेकर उन्हें सूचना देनी पड़ती है। ऐसे में अब उपभोक्ता जल्द ही इन सभी समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारी को शिकायत देकर मामले की जांच करवाने की तैयारी कर रहे हैं।
गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। बिल कंप्यूटरीकृत प्रणाली से निकलते हैं। भुगतान के बाद अपडेट भी होते हैं। हो सकता है कि कोरोना की वजह से कुछ बिल जमा न हुए हों और ऐसे बिल ही उपभोक्ताओं को दिए गए हैं ताकि वह भुगतान कर सकें। अगर फिर भी कोई समस्या है तो उसका उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, उपमंडल अधिकारी, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें