फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर के 20 वार्डों के पार्कों में 3.93 करोड़ से लगेगी सजावटी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के वार्डों के पार्कों में नगर निगम सजावटी लाइट लगवाएगा। इन सजावटी लाइटों से पार्क जगमग होंगे। यह लाइट जल्द ही पार्कों में देखने को मिलेगी। इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू होगा। इस कार्य को लेकर निगम की ओर से निविदा हो चुकी है। वार्ड एक से लेकर 20 तक सभी वार्डों में इन लाइटों को 3.93 करोड़ की लागत से लगाया जाएगा। निगम निविदा लगाने के बाद अब फाइनेंशियल बिड ओपन करेगा। उसके बाद वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, शहर में 154 से ज्यादा पार्क हैं। इनमें से कई पार्कों को रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी संभाल रही हैं तो कई पार्क का निगम रखरखाव कर रहा है। इन पार्काें में सुबह-शाम लोग टहलने के लिए आते हैं और कई पार्क ऐसे भी है, जहां काफी लोग सुबह व शाम को भ्रमण के लिए पहुंचते हैं। निगम सभी पार्क में सजावटी लाइट लगाएगा। वहीं, निगम आयुक्त सचिन गुप्ता भी पार्कों की हालत को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। निगम की ओर से पार्कों के रखरखाव को लेकर आवेदन भी मांगे गए थे। निगम की ओर से पार्क की देखरेख करने वाली सोसाइटी को बजट भी दिया जाता है।



अभी कई पार्क में कम ही लगी लाइट

शहर में अभी भी कई पार्क ऐसे हैं, जहां लाइट की व्यवस्था भी कम है तो कई पार्कों को सोसाइटी की ओर से बेहतरीन रखरखाव भी किया गया है। लाइट लगने के बाद पार्क रोशनी से जगमगाएंगे। पार्कों के रखरखाव के लिए निगम की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। वहीं, निगम 11 से 20 वार्ड तक पार्कों में सिविल वर्क भी करवाएगा। इसके लिए बजट भी पास हो चुका है। इस कार्य में बेंच, चारदीवारी को ठीक करवाया जाएगा। कई पार्क में पैदल चलने वाला पथ भी खराब है।
विज्ञापन




वर्जन

शहर के सभी पार्कों में सजावटी लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए निविदा हो गई है। फाइनेंशियल बिड ओपन होने के बाद वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही कार्य शुरू होगा। सभी पार्कों पर लाइट के लिए 3.93 करोड़ का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन


सहजप्रीत सिंह, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें