फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: , खिलाड़ियों को डाइट मनी का इंतजार

विज्ञापन
राघव, ​हैंडबॉल ​खिलाड़ी - फोटो : महाकुंभ से लौट रहे भक्तों की गाड़ी पलटी, चार जख्मी
विज्ञापन
अंबाला। खेलों को बढ़ावा देने के लिए भले ही खेल नर्सरियों को चलाया जा रहा है। हैरान की बात यह है कि 2024 में शुरू हुई खेल नर्सरियां 31 जनवरी 2025 को खत्म हो जाएगी लेकिन अभी तक खिलाड़ियों को उनकी डाइट राशि ही नहीं मिल पाई है। जिलाभर में 35 सरकारी व निजी खेल नर्सरियों के करीब 750 खिलाड़ियों की लाखों रुपये की राशि अटकी पड़ी है।
विज्ञापन

जबकि खिलाड़ी इन खेल नर्सरियों में शुरूआत से ही पसीना बहाते हुए पदकों की झड़ी लगा रहे हैं। खेल विभाग की तरफ से हर बार मुख्यालय में पत्राचार करने की बात बोलकर टाला जा रहा था। अब इन खिलाड़ियों को डाइट की राशि का इंतजार है। दरअसल, अब परीक्षा के चलते फरवरी और मार्च माह में खेल नर्सरियां बंद रहेंगी। अप्रैल में दोबारा से खेल नर्सरियां खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस तरह से मिलती है डाइट
खेल नर्सरियों में 8 साल से 14 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये देने का प्रावधान है। खिलाड़ियों का कहना है कि उनके खाते में एक माह की डाइट राशि नहीं आई है। वहीं, कोच को 20 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान रखा गया है। विभाग की ओर से जिले में 85 खेल नर्सरियां खोली गई थीं। खिलाड़ियों का कहना है कि डाइट राशि नहीं मिलने से खेल प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

-

केवी नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल कर तेलंगाना में होने वाली एसजीएफआई नेशनल में भाग लिया था। हालांकि इसमें पदक से चूक गए थे। अभी तक खाते में डाइट राशि नहीं पहुंची है।
राघव, खिलाड़ी, हैंडबॉल


पंजाब की एलपीयू में आयोजित केवी नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया था। तेलंगाना में एसजीएफआई नेशनल में भी हिस्सा था। अभ्यास के साथ खिलाड़ियों को डाइट लेना जरूरी है, तभी वह मैदान में ठीक ढंग से अभ्यास कर पाएंगे।
लोकेश, खिलाड़ी, हैंडबॉल
-

खेल नर्सरियां का आज आखिरी दिन है। फरवरी और मार्च में खेल नर्सरियां बंद रहेंगी। सभी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों की हाजिरी मुख्यालय भेजी जा चुकी है ताकि उनकी डाइट की राशि जल्द से जल्द खाते में आ सके। इस राशि का निर्णय मुख्यालय स्तर पर लिया जाना है।
विज्ञापन

- राजबीर, जिला खेल अधिकारी अंबाला

राघव, हैंडबॉल खिलाड़ी- फोटो : महाकुंभ से लौट रहे भक्तों की गाड़ी पलटी, चार जख्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें