फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत बैंक कर्मी हरजीत सिंह की कोरोना से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत, वहीं होगा संस्कार

विज्ञापन
death - फोटो : Ambala
विज्ञापन
टिंबर मार्केट अंबाला छावनी में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मी 67 वर्षीय हरजीत सिंह कोहली की कोरोना से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गयी। एहतियात के तौर पर परिजनों ने उनका चंडीगढ़ में ही अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक हरजीत सिंह की पत्नी, उनकी पुत्र वधू और पौत्री सहित उनके घर में रहने वाले किरायेदारों को छावनी नागरिक अस्पताल में जांच के बाद घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सभी के सैंपल पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं। टिंबर मार्केट को भी पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है ताकि उस एरिया में कोई भी प्रवेश न कर सके, न ही यहां से कोई बाहर निकल सके। साथ ही पूरे एरिया को सैनिटाइज भी कर दिया गया। विदित हो कि हरजीत सिंह की बेटी कनाडा में है, हालांकि परिजनों के अनुसार हाल फिलहाल में वहां कोई नहीं आया-गया था।
विज्ञापन

रात 11 बजकर 45 मिनट पर आई रिपोर्ट, हो चुकी थी मौत
हरजीत सिंह को 31 मार्च की रात पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था, क्योंकि उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी न ही वह किसी विदेशी के संपर्क में आए थे, इसीलिए 31 मार्च को पीजीआई में उनका सैंपल नहीं लिया गया, लेकिन एक अप्रैल को जब पीजीआई में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो दोपहर को करीब सवा एक बजे उनका सैंपल लिया गया। एक अप्रैल को रात 11 बजकर 45 मिनट पर पीजीआई में जब रिपोर्ट आई तब पता चला कि उन्हें कोरोना था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हो चुकी थी बाइपास सर्जरी
हरजीत सिंह की बाइपास सर्जरी हो चुकी थी। इसके अतिरिक्त किडनी की गंभीर बीमारी, शुगर और बीपी की समस्या से भी वह जूझ रहे थे। 2017 में उन्हें स्वाइन फ्लू भी हुआ था, इसीलिए पहले उनकी मौत को डाक्टरों ने प्राकृतिक ही बताया लेकिन जैसे ही बुधवार रात 11 बजकर 45 मिनट पर कोरोना की रिपोर्ट आई तो खुुलासा हुआ कि वह कोरोना पॉजिटिव थे। परिजनों को भी बाद में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुत्रवधू एसबीआई में डील करती है एनआरआई खाते
हरजीत सिंह की पुत्रवधू एसबीआई पंजाब के पटियाला में कार्यरत हैं। वह एनआरआई खाते डील करती हैं। 21 मार्च तक उन्होंने यह खाते डील भी किए। वहीं इससे पहले 26 फरवरी को टिंबर मार्केट स्थिति इस घर में कार्यक्रम भी हुआ था जिसमें काफी भीड़ जुटी थी।
26 मार्च तक जाते रहे गुरुद्वारे
इसी बीच एक बड़ी लापरवाही यह भी सामने आई है कि हरजीत सिंह लॉक डाउन से पहले 26 मार्च तक लगातार गुरुद्वारे भी जाते रहे, इसीलिए गुरुद्वारे में कौन-कौन उनके संपर्क में आया, सभी की जांच शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं गुरुद्वारा में सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है।
हरजीत सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। उन्हें कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। हरजीत सिंह के परिवार की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। साथ ही गुर्दे की बीमारी से भी जूझ रहे थे। इसके बावजूद वह 26 मार्च तक गुरुद्वारे जाते रहे। अभी परिवार के चार और घर में किराये पर रह रहे चार सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। परिजनों के सैंपल लेकर पीजीआई भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ कुलदीप कुमार, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें