फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मैकेनिक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। तेपला गांव स्थित एक मारुति ऑटो एजेंसी में रंजिश के कारण मैकेनिक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को पार्किंग में घेरकर पीटा और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने करीब 20 दिन की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अब मुख्य आरोपी जसप्रीत और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

धीन गांव निवासी पीड़ित नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन वर्षों से तेपला स्थित मारुति एजेंसी में बतौर मैकेनिक कार्यरत हैं। उनका अपने ही सहकर्मी जसप्रीत के साथ किसी बात पर विवाद चल रहा था। 20 जनवरी की सुबह एजेंसी मैनेजमेंट ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए जसप्रीत से माफीनामा भी लिखवाया था। नरेश का आरोप है कि समझौते के बावजूद जसप्रीत ने शाम को चाय के समय उसे देख लेने की धमकी दी। शाम करीब 6:10 बजे जब नरेश ड्यूटी खत्म कर पार्किंग में मोटरसाइकिल स्टार्ट कर घर फोन कर रहा था, तभी जसप्रीत ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी ने बाहर से 2-3 साथियों को बुलाया और नरेश पर हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें