फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला, गंडासी से सिर पर किए वार

Thu, 01 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। बुडा खेड़ा गांव के खेत में ट्रैक्टर खड़ा करने पर पनपा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों ने गांव के पूर्व सरपंच एवं एससी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मंगत राम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गंडासी से पूर्व सरपंच के सिर पर वार किए और उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की। घायल सरपंच को गंभीर हालत में नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल से सेक्टर-6 पंचकूला भेजा गया है। पुलिस ने मामले में प्रवीन कुमार, रजनी देवी व अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सरसों की फसल में खड़ा था ट्रैक्टर
पुलिस को दी गई शिकायत में बुडा खेड़ा गांव निवासी मंगत राम ने बताया कि वह गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं। 26 दिसंबर की दोपहर जब वह अपने खेत में गए, तो देखा कि गांव के ही प्रवीन कुमार ने उनकी खड़ी हुई सरसों की फसल के बीच अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था। जब मंगत राम ने फसल खराब होने का विरोध किया तो प्रवीन गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर प्रवीन की मां रजनी देवी और अन्य लोग भी मौके पर आ गए।

सिर पर गंडासी से हमला, लूट का भी आरोप
मंगत राम का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने सबूत के तौर पर मोबाइल से फोटो खींचनी चाही, प्रवीन ने उन पर गंडासी से हमला कर दिया। गंडासी के दो वार उनके माथे और सिर पर लगे। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें पकड़कर डंडों से पीटा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी जेब से 1270 रुपये और अंगूठी भी छीन ली और शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर प्रवीन कुमार, रजनी देवी व अन्य के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 110 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास), 351(2) और 3(5) (डराना व धमकाना) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

- रघुबीर सिंह, उप निरीक्षक पुलिस चौकी महुआ खेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें