फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक का मिला शव, हत्या का संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साहा। मिट्ठापुर में सोमवार शाम धार्मिक स्थल के समीप युवक का शव मिला। मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव तेपला निवासी रविंद्र कुमार (25) के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल के पास युवक को बेसुध पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन




पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

साहा थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस रंजिश सहित अन्य विभिन्न कोणों से मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें