फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: करियाना व्यापारी पर 6 नकाबपोशों ने तलवार-डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। रज्जूमाजरा गांव के निकट एक करियाना व्यापारी भूषण कुमार पर दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने तलवार व डंडों से व्यापारी को बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में भूषण की बाजू में फ्रेक्चर आ गया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भूषण ने बताया कि पिछले 24 साल से अंबली गांव के अड्डे पर करियाना की दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह 9 बजे वह नारायणगढ़ बाजार से अपनी एक्टिवा पर दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे। रज्जू माजरा के क्रिकेट ग्राउंड के पास पहुंचे तो बदमाशों ने हमला कर दिया। अभी हमला करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन

एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष के कार्यालय में चोरी

अंबाला। सिटी के पालिका विहार स्थित एंटी-टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के कार्यालय में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर 16 ब्रांडेड टोटियां व गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। हालांकि पीड़ित ने इसे केवल सामान्य वारदात न मानकर बड़ी साजिश व घर की रेकी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीरेश शांडिल्य ने बताया कि सुरक्षा कारणों व खुद पर हुए पिछले हमलों के चलते उन्होंने अपना दफ्तर सेक्टर-1 से पालिका विहार शिफ्ट किया था। सोमवार सुबह जब सफाई कर्मचारी शिवानी काम पर पहुंची तो उसने चोरी का पता चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें