अंबाला सिटी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ खरीफ के तहत गिरदावरी का कार्य चेक किया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने गिरदावरी कार्य के तहत सबसे पहले अंबाला छावनी के अंतर्गत पड़ने वाले खुड्डी गांव में जाकर कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित पटवारी से कौन सी फसल बोई हुई है व किस रकबे में स्थित है, उस कार्य को जांचा। उन्होंने इस मौके पर संबंधित किसान से इस कार्य की बात की व गिरदावरी कार्य के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत उपायुक्त ने तेपला स्थित खेतों में जाकर गिरदावरी कार्य की वास्तविकता जांची। इस प्रकार उन्होंने शहजादपुर खंड के तहत रजपुरा गांव व कड़ासन में जाकर गिरदावरी कार्य के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने गिरदावरी कार्य के तहत सभी जगहों पर मोबाइल एप के माध्यम से गिरदावरी कार्य का मिलान किया। संवाद