लालकुर्ती थाना प्रभारी राजिंद्र का कहना था कि इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घायल के बयान दर्ज होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि गला खुद काटा है या फिर हमला हुआ है।
अंबाला कैंट पर बस स्टैंड के निकट सम्राट ढाबे के पास मंगलवार की सुबह 5 बजे एक नेपाली मूल का निवासी खून से लथपथ हालत में मिला। व्यक्ति बेसुध हालत में गिरा हुआ था व गले पर गहरा घाव था। पुलिस ने घायल को कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 भेज दिया गया।
विज्ञापन
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने खुद गला धारदार हथियार से रेता है या फिर किसी दूसरे ने। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उधर, घायल के पास मिले आधार कार्ड पर लुधियाना का पता लिखा हुआ है। लालकुर्ती थाना प्रभारी राजिंद्र का कहना था कि इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घायल के बयान दर्ज होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि गला खुद काटा है या फिर हमला हुआ है।