इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 ने रचाया 12 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के खुखरैन भवन में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिला चेयरमैन पूजा गोयल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में सतविंद्र कौर-मोहित, शीतल-दीपक कुमार, अंजली-आकाश, रजनी-पंकज, प्रीती-रोहित, राजविंद्र कौर-अनुराग, सुमन-ऋषि, नंदीनी- तेजवीर, गायत्री-नवनीत, दीपा, शर्मिला, रीया सहित 12 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया गया।
मंत्रोच्चार की गूंज और शहनाइयों की धुन के बीच जब 12 जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें खुशी से छलक उठीं। जिला चेयरमैन पूजा गोयल ने बताया कि इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 एक विशाल परिवार है, जिससे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पांच राज्यों की 2500 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। संस्था की ओर से बेटी मानकर प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को नए जीवन की दहलीज पर कदम रखने के लिए आवश्यक गृहस्थी का सामान, नए वस्त्र, आभूषण और कीमती उपहार भेंट किए गए।
अंबाला छावनी के खुखरैन भवन में आयोजित सामूहिक विवाह में मौजूद वर वधू ओर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 3