फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने दिया कंधा, पिता ने किया देहदान

Fri, 15 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्थित गांव कांवला के डेरा सच्चा सौदा प्रेमी बलदेव इंसा का वीरवार को निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि प्रेमी बलदेव इंसा ने परिवार से मरणोपरांत देहदान करने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके चलते उनके शव को एमएम मेडिकल कालेज में छात्रों के रिसर्च के लिए दान ने दिया गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह मौके पर पहुंची डेरा संगत ने नारा बोलकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थाना की। तत्पश्वात उनकी बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा देकर डाक्टरों के रिसर्च के लिए एमएम कालेज मुलाना में एंबुलेंस को फूलों से सजाकर उनके पार्थिक शरीर को भेज दिया गया। प्रवक्ता डेरा प्रेमी कंवरपाल इनसां ने बताया कि साध संगत 115 मानवता भलाई के लिए कार्य कर रही है। जिसमें शरीर दान भी शामिल है। बेटे गुरमेल व इंद्रजीत ने बताया कि बलदेव इंसा सेना के सिविल विभाग में स्टेशन वर्कशाप में नौकरी करते थे। जहां 42 वर्ष नौकरी करने के बाद उन्होंने सिरसा दरबार में पक्की सेवा लेकर वहीं रहते थे। उनके साथी रहे शमशेर सिंह इनसां ने बताया कि 73 वर्षीय बलदेव इनसां 24 वर्षों से लगातार सेवा में जुड़े हुए थे। इस दौरान पुनीत, देवी दयाल,रघुबीर ,रामशरण, तेजपाल, भजन, शेर सिंह, गुरनाम ,जसवंत ,जसमेर, श्याम सिंह, कमल, ललीत, सुमन, सिंदर इन्सां, दीप, जरनैलो देवी, पूनम प्रेमणा, गीता, सोना, सुखविंद्र सहित अन्य डेराप्रेमी उनकी शव यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें