फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ससुरालियों में बहू को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। शादी के 12 साल बाद भी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पीटने व प्रताड़ित करने गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच कर रहीं महिला एएसआई सुखप्रीत ने बताया कि एडीआर सेंटर की रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के बाद आरोपी पति अशोक कुमार, ससुर नाथीराम और सास राजबाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच महिला एएसआई सुखप्रीत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विवाहिता निशा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में मुस्तफाबाद (यमुनानगर) निवासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। परिजनों ने हैसियत से बढ़कर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। निशा का आरोप है कि उसे कम दहेज के लिए ताने दिए जाते थे और मायके से 5 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जाता था। मना करने पर उसे कमरे में बंद कर भूखा रखा जाता और बेरहमी से पीटा जाता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। निशा के अनुसार, उसका जेठ उस पर गंदी नजर रखता था और अश्लील हरकतें करता था। आरोप है कि जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीते चार नवंबर को ससुरालियों ने साजिश के तहत निशा को बुरी तरह पीटा। ससुर और देवर ने थप्पड़-मुक्के चलाए, तो सास और ननद ने बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा इसके बाद उसे दो जोड़ी कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया गया और उसके मासूम बच्चों को भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें