फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बंद किया होली गांव का खतरनाक बोरवेल

Sat, 04 Jul 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
होली गांव में बोरवेल को प्रशासन ने कराया बंद। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। धन्यौड़ा में बोरवेल में गिरने से एक मासूम की मौत के बाद भी बराड़ा के गांव होली में जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर नंबर-2 में एक बोरवेल खुला हुआ था। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 3 जुलाई को प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेेते हुए बोलवेल को आखिरकार बंद करा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामदसिया चौपाल के पास स्थित इस पुराने बोरवेल को नया बोर होने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने खुला ही छोड़ दिया था। ग्रामीण अपने स्तर पर इसे ढकते थे, पर खतरा बरकरार था। धन्यौड़ा हादसे के बाद होली के सरपंच बलविन्द्र सिंह और ग्रामीणों ने इस पर गहरा रोष जताया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की टीम ने लोहे के सरियों से मजबूत वेल्डिंग करवाकर बोरवेल को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से लॉक कर दिया। संवाद

होली गांव में बोरवेल को प्रशासन ने कराया बंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें