फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रिएक्शन’ अटैक का खतरा, एयरफोर्स हाईअलर्ट

Fri, 30 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबाला कैंटोनमेंट। पीओके में घुसकर आतंकियों के सात लांच पैड पर इंडियन आर्मी के सर्जिकल अटैक के बाद मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस पाकिस्तान और पीओके में समर्थित आतंकी संगठनों से रिएक्शन अटैक (प्रतिक्रियात्मक हमले) का खतरा बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने नार्थ इंडिया में तमाम एयरफोर्स स्टेशनों को अब अलर्ट पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। अलर्ट रहने के ये निर्देश यहां अंबाला के सैन्य क्षेत्र स्थित उत्तर भारत के सबसे बड़े एयरफोर्स स्टेशन 7 विंग में भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


वीरवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आला अफसरों ने बैठक कर हालात पर चर्चा की और हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, सर्जिकल अटैक के बाद एलओसी पर बने तनाव और पाकिस्तान में बनी हलचल को लेकर आर्मी भी विभिन्न पहलुओं को लेकर गंभीर है।

यहां अंबाला मिलिट्री बेस कैंप से जुड़ी विभिन्न राज्यों व शहरों में स्थित वेस्टर्न कमांड, खड्गा टू कोर, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल सब एरिया हेडक्वार्टर के आला अफसरों को अपने अधीनस्थ यूनिटों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। ऐहतियातन जवानों और अफसरों की छुट्टियां रद करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जो जवान पहले से ही छुट्टियों पर चल रहे हैं, उनकी फिलहाल छुट्टियां रद्द नहीं होंगी।
विज्ञापन


प्रतिक्रियात्मक हमले को लेकर सेना गंभीर, सरगर्मियां बढ़ार्इं
सेना हाईकमान को अंदेशा है कि इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान या आतंकी अपनी प्रतिक्रिया के रूप में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं या हमला कर सकते हैं। इसी के चलते हरियाणा के छावनी क्षेत्र को अलर्ट और पंजाब व जेएंडके की छावनियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। जबकि इंडियन एयरफोर्स अथॉरिटी को भी अलर्ट रहने और एक्सरसाइज तेज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। 

पाक कर चुका है अंबाला पर हवाई हमले
अब रिएक्शन अटैक के खतरे से सतर्क हो रही सेना के लिए अंबाला का सैन्य क्षेत्र एक अति संवेदनशील छावनियों में से एक है। क्योंकि उत्तर भारत का सबसे बड़ा आर्मी बेस कैंप और सबसे बड़ा एयरबेस अंबाला में ही मौजूद हैं। उधर, पाकिस्तान पहले भी विभिन्न युद्धों में अंबाला को अपना निशाना बना चुका है। पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट अंबाला में बमबारी कर चुके हैं। एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बना चुके हैं। लेकिन वो अलग बात है कि भारतीय सेना ने अंबाला आने के बाद इन पाक लड़ाकू विमानों को वापस नहीं जाने दिया और यहीं उन्हें मार गिराया। मगर आज भी अंबाला का आर्मी बेस कैंप पाकिस्तान के बड़े टारगेट में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें