छावनी के फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
अंबाला। फारुका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहला वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा, अमित अरोड़ा, परमिंद्र सिंह, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
सर्वप्रथम विद्यालय की प्रबंधक समिति में प्रधान जसबीर सिंह जस्सी, फारुका ग्रुप इंस्टीट्यूट मैनेजर गुरबख्शीश सिंह, फारुका जूनियर उप प्रधान गुरसिमरन सिंह और फारुका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य केपी सिंह ने अतिथियों को स्वागत किया और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विद्यालय की बैंड की छात्राओं की ओर से विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत विशिष्ट अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। बच्चों ने जंगल और पर्यावरण को बचाने की पहल की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
नारी सशक्तिकरण पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई और ऊरी घटनाक्रम पर बच्चों की ओर से भारतीय आर्मी की गाथा को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। हरियाणा की शान हरियाणवी नृत्य ने सब का मन मोह लिया और फारुका खालसा स्कूल की शान में गिद्दा और भांगड़ा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हरियाणवी नृत्य और गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर आए हुए अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार में धनराशि दी गई।
अंत में विद्यालय के सभी अध्यापकों और बच्चों की ओर से अंतिम प्रस्तुति दी गई। फारूका जूनियर की प्रधानाचार्या श्वेता जैन ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
छावनी के फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।