फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दैनिक ट्रेनों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
ट्रेन नंबर 64545 में छत से टपक रहे पानी की समस्या को लेकर एक्स के माध्यम से भेजी गई ​शिकायत। सो
विज्ञापन
अंबाला। दैनिक ट्रेनों की हालत बिगड़ने लगी हैं। छत से पानी टपक रहा है तो शौचालय गंदे हैं। वहीं, कोच के अंदर भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। इन समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक यात्रियों ने अब रेलमंत्री सहित डीआरएम से गुहार लगाई है ताकि रोजाना चलने वाली दैनिक ट्रेनों की व्यवस्थाओं में भी सुधार हो सके।
विज्ञापन

यात्रियों ने एक्स के माध्यम से खामियों से संबंधित वीडियो और फोटो डालकर दैनिक ट्रेनों में मिलने वाली सुविधाओं की सच्चाई उजागर की है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री रोहित, गुरमीत, मनोज और दिलबाग का कहना है कि बदबूदार और गंदे माहौल में उन्हें सुबह-शाम सफर करना पड़ रहा है लेकिन ट्रेनों की खामियों को दूर करने के लिए संबंधित विभाग रुचि नहीं दिखा रहे।
फोटो-6
छत से टपक रहा पानी
दूसरी शिकायत ट्रेन नंबर 64545 के दैनिक यात्री विनोद ने की है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र से अंबाला के बीच चलने वाली इस ट्रेन की छत से कुछ समय बाद पानी टपकता रहता है। इससे कपड़े और बैग खराब हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

फोटो-7
हरिद्वार-ऊना हिमाचल में गंदगी
गंदगी व बदबू से जुड़ी शिकायत को एक्स के माध्यम से रेल मंत्री व डीआरएम को भेजते हुए दैनिक यात्री अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 64511 हरिद्वार-ऊना हिमाचल में शौचालय की सफाई नहीं होती। इस कारण कोच में काफी दुर्गंध रहती है और यात्रियों को भी बैठने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है
फोटो-8
सूचना बोर्ड नहीं
ऐसी ही समस्या रविवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए पर बैठे यात्रियों को झेलनी पड़ी क्योंकि प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन पर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं था। जबकि डीआरएम के सख्त निर्देश हैं कि ट्रेन संचालन के दौरान सूचना बोर्ड लगा होना चाहिए, जिससे कि यात्री को यह जानकारी मिल सके कि ट्रेन कहां से कहां तक जा रही है।
वर्जन
एक्स के माध्यम से कुछ शिकायतें मिली हैं। इनका समाधान करवाया जा रहा है। कोच की साफ-सफाई को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है ताकि खामियों को लेकर आगामी कार्रवाई की जा सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

ट्रेन नंबर 64545 में छत से टपक रहे पानी की समस्या को लेकर एक्स के माध्यम से भेजी गई शिकायत। सो

ट्रेन नंबर 64545 में छत से टपक रहे पानी की समस्या को लेकर एक्स के माध्यम से भेजी गई शिकायत। सो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें