ट्रेजेडी किंग के नाम से प्रसिद्ध अदाकार दिलीप कुमार के निधन से अंबाला के रंगमंच से जुड़े कलाकारों की आंखों भी नम हो गई है। अंबाला के रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने कहा कि आज भी हमारे दिल में दिलीप कुमार जिंदा हैं और रहेंगे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी ट्वीट के माध्यम से अदाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वर्गवास से अदाकारी का एक अध्याय खत्म हो गया है। आज भी लोगों के दिलों में दिलीप कुमार की अदाकारी में बसी हुई है। जो हमेशा जिंदा रहेगी।
वीएमएस ग्रुप के फाउंडर और रंगमंच से जुड़ी वरिष्ठ सदस्य कमलेश शर्मा ने कहा कि दिलीप कुमार द्वारा की गई कलाकारी का आज भी कोई तोड़ नहीं है। उनकी कलाकारी से आज के युवाओं को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है कि आखिर कैसे एक चरित्र को जीवित किया जाता है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
कलाधारा थियेटर एवं आर्ट ग्रुप के प्रमुख अंकुर मिश्रा ने भी अदाकार दिलीप कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार जैसी अदाकारी करना आज के युग के कलाकारों के बहुत मुश्किल है। ऐसे कलाकार का जाना रंगमंच के कलाकारों के लिए बहुत बड़ा खाली स्थान पैदा करता है।
कलाकार हिमांशु ने कहा कि कलाकारों के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना बहुत मुश्किल होता था। लेकिन अभिनेता दिलीप कुमार जैसे कलाकार ने अपना एक अलग नाम बनाने हुए ट्रेजेडी किंग का खिताब अपने नाम किया। ऐसी कलाकारी बिखेरी कि हर कोई आज भी अगर उनकी फिल्म देख ले तो पूरी फिल्म देखे बिना उठ नहीं सकता।
कलाकार दिनेश कुमार ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से कलाकार आए और गए। लेकिन पुराने कलाकारों की बात ही अलग थी। आज भी अगर किसी मंच पर अभिनय करना होता है तो पहले उनकी फिल्म देखते हुए अदाकारी के गुण सीखने पड़ते हैं। कि किस तरह से अपनी अदाकारी से दर्शकों को जोड़ा जा सके।