फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिड-डे मील रूम से सिलिंडर और राशन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय धुरकडा में चोरों ने मिड-डे मील के कमरे का ताला तोड़कर रसोई का सारा सामान चोरी कर लिया। स्कूल इंचार्ज प्रतिभा गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 12 अक्तूबर को कमरे का ताला तोड़कर चोर 4 सिलिंडर, 50 स्टील के गिलास, दालें, मसाले व तेल ले गए। इसके बाद 14 अक्तूबर की सुबह दोबारा ताला टूटा मिला और 3 पतीले व टब गायब मिले। सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


चाय-पान के खोखे से सामान व नकदी चोरी
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन के पास एक चाय-पान के खोखे के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी हुई है। मामला थाना बलदेव नगर क्षेत्र का है। धुराला निवासी तारा चंद ने बताया कि वह 13 अक्तूबर की शाम दुकान बंद कर घर गया था। 14 अक्तूबर की सुबह सूचना मिली कि खोखे के ताले टूटे हैं। मौके पर पहुंचने पर 2 सिलिंडर, बर्तन, 7 पैकेट बीड़ी, 20 पैकेट सिगरेट और 700 रुपये के सिक्के गायब मिले। बलदेव नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें