फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर नंबर देख कस्टमर केयर को फोन मिलना पड़ा महंगा, 1.60 लाख की लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गूगल से फिलिपकार्ड कस्टमर केयर नंबर देखकर बुक करवाए गए मोबाइल फोन की डिलीवरी नहीं आने के बारे में पूछना काकरू निवासी रमेशचंद को महंगा पड़ गया। ठगों ने उसे 1 लाख 60 हजार रुपये की चपत लगा दी। इतना ही नहीं उसकी पत्नी के खाते से भी ठगों ने 3 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव काकरू निवासी रमेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मैं न्यूट्रिका इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, लालड़ू में आपरेटर हूं। मेरे नाम पर एक क्रेडिट कार्ड बना हुआ है। इसमें एक लाख 80 हजार रुपये थे। 18 मार्च को मैंने एक मोबाइल फिलिपकार्ट से अपनी बेटी अर्चना, ओम श्री सांई शिक्षा समिति ओपॉजिट फल मंडी, सरसौल जीटी रोड, अलीगढ़, यूपी पत्ते पर बुक करवाया था। इसके बदले मेरे क्रेडिट कार्ड से 17 हजार 770 रुपये कट गये थे। 25 मार्च को मेरा फोन डिलवर्ड होने का मैसेज आया। लेकिन फोन नहीं आया। इसके बाद उसने गूगल से चेक कर फिलिपकार्ड के कस्टमर केयर को फोन किया। यहीं पर उसके साथ ठगी हुई। ठगों ने उसे बताया कि जो फोन बुक करवाया था वह कैंसल हो गया है। इसके बाद 17770 रुपये की राशि रिफंड करवाने के बहाने आरोपी ने क्रेडिट कार्ड का नंबर, पिन और ओटीपी पूछकर 1.60 लाख की चपत लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें