फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में किराये के दो कमरों में चल रहे खनन ऑफिस से अहम रिकॉर्ड चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किराये पर चल रहे खान एवं भूविज्ञान विभाग के ऑफिस से अहम रिकॉर्ड चोरी हो गया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंट पुलिस को दी शिकायत में खनन अधिकारी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि खनन विभाग का कार्यालय फारूखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बिल्डिंग में स्थित है।
विज्ञापन

इस कार्यालय के लिए दो कमरे किराये पर लिए हुए हैं। कार्यालय के मुख्य कमरे के साथ लगते बरामदे में उपयोग की गई पुरानी विभाग की खनिज के भार पर्चियों की फाइल पुस्तिकाएं बंडलों में रखी गई थी। सोमवार सुबह ही उन्हें पता चला कि बरामदे में रखी उपयोग की भार पर्चियों की फाइल की पुस्तिकाओं में से अहम रिकॉर्ड चोरी हो गया है। खनन अधिकारी ने जल्द ही चोरी हुआ रिकॉर्ड पुलिस को देने की बात कही है।
जांच के बाद पता चलेगी रिकॉर्ड की अहमियत
अभी तक चोरी हुए रिकॉर्ड की अहमियत का पता नहीं चल पाया है। बताते हैं कि रिकॉर्ड काफी अहम है। साजिश के तहत ही उसे गायब किया गया है। एसएचओ कैंट विजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि रिकॉर्ड चोरी करने के पीछे किसका हाथ है। अभी तक उन्हें रिकॉर्ड की पूरी डिटेल नहीं मिली है। उसके आधार पर ही जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें