फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साइबर बुलिंग बढ़ी, विद्यार्थी रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जलबेड़ा रोड स्थित सूर्या स्कूल के प्रांगण में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंबाला सिटी थाना से साइबर सेल प्रभारी सतविन्द्र कौर का स्कूल प्रिंसिपल कर्मजीत कौर व अन्य स्टाफ सदस्यों ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में स्कूल के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधिकारी सतविन्द्र कौर ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विशेष रूप से बच्चों को कैसे साइबर अपराध व साइबर बुलिंग से बचने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर बुलिंग भी काफी बढ़ती जा रही है। विद्यार्थियों को इंटरनेट पर काम करते समय इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जब भी मोबाइल के माध्यम से रुपये आदि निकल जाने की धोखाधड़ी हो जाए तो सर्वप्रथम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करके बताएं, ताकि समय रहते ही और ज्यादा होने वाले नुकसान से बचा जा सके। वहीं साइबर क्राइम की पूरी जानकारी वेबसाइट साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉटइन पर भी डाल सकते हैं। इस वेबसाइट पर कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, जैसे ऑनलाइन हुई धोखाधड़ी की स्क्रीन शॉट, पैसे की ट्रांजेक्शन आईडी अन्य प्रकार की बैंक संबंधित जानकारी देनी होती हैं। कोई भी पर्सनल जानकारी मांगे तो मत दें। विशेष तौर पर ओटीपी तो बिल्कुल भी शेयर न करें। जिस फोन में नेट बैंकिंग की जा रही हो, उसमें कोई भी अज्ञात एप डाउनलोड़ न करें। इस दौरान एसआई बलवान व नरेश, एचसी राजेश व नवदीप ने भी बच्चों को साइबर अपराध से बचने के बारे में अहम जानकारियां दी।
विज्ञापन


जानकारी काम आएगी
प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर अपराध के बारे में अहम जानकारी दी गई जोकि भविष्य में काम आएगी। बच्चों को फोन चलाते समय ध्यान रखना चाहिए।

पासवार्ड बनाऊंगी

10वीं कक्षा की छात्रा खुशी ने बताया कि व्हट्सएप को कैसे प्राइवेट ऑप्शन पर लगाया जाए, पता नहीं था। वह अभिभावकों के व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर पासवर्ड बनाएंगी।

बहुत जानकारियां मिलीं



10वीं कक्षा की छात्रा रमनप्रीत ने बताया कि साइबर अपराध की बहुत जानकारियां पुलिस की पाठशाला के माध्यम से ही पता चल पाई हैं। इनसे साइबर अपराध से बचा जा सकेगा।

ओटीपी नहीं बताएंगी

10वीं की छात्रा दिव्य ने बताया कि मोबाइल फोन पर आने वाले अज्ञात लिंक व ओटीपी आदि को वह किसी से कभी शेयर नहीं करेंगी। पाठशाला से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

सावधानी से करेंगी प्रयोग
नौंवी कक्षा की छात्रा वंशिका ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी सतविन्द्र कौर ने फेसबुक से संबंधित अहम जानकारियां दी हैं। जिनका वह बड़ी ही सावधानी से प्रयोग करेंगी, ताकि हमें कोई नुकसान न हो सके।

लोगों को करूंगा जागरूक्



12वीं कक्षा के छात्र प्रथम ने बताया कि नेट बैंकिंग फोन में व्हाट्सएप व फेसबुक आदि का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। जो जानाकरी मिली, वह दूसरे लोगों को भी जागरूक करेंगे।

नुकसान हो सकता है
12वीं कक्षा के विकास ने बताया कि तकरीबन सभी लोग अपने फेसबुक व व्हाट्सएप आदि पर अपनी निजी जानकारियां शेयर करते हैं, मगर ऐसा करने से नुकसान होना भी संभावित है। 11वी कक्षा के मोहित ने बताया कि पुलिस की पाठशाला में कई जानकारी ऐसी रही हैं जोकि 70 प्रतिशत लोगों को पता नहीं हैं। यही कारण है कि लोगों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें