फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: नालों में फेंकी थी लोगों ने काली कमाई

Tue, 14 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
नाले में मिले नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान काली कमाई घरों में रखने वाले लोगों में इतनी दहशत थी कि एक व्यक्ति ने हजारों रुपये पॉलिथीन पैक में डालकर उसे नाले में फेंक दिए। अब सोमवार को सफाई के दौरान नाले में से करेंसी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को सिटी के इंको चौक से सेक्टर-9 से गुजरने वाले नाले में सफाई करते निगम कर्मचारियों को सोमवार पुरानी करेंसी के 65 हजार रुपये मिले। ये सभी नोट एक-एक हजार रुपये के थे और एक रबड़ से बंधे थे। फिलहाल इन नोटों को मॉडल टाउन पुलिस ने अपने कब्जे में ले आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सफाई दरोगा बिट्टू सैनी की देखरेख में सफाई कर्मी सेक्टर नौ पीर के पास नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक रबड़ से बंधे हजार-हजार के नोट सफाई कर्मियों को मिले। इसके बाद उन्होंने इन नोटों को सूखने डाल दिया और अपने आला अफसरों को सूचित किया।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। माडल टाउन चौकी प्रभारी एएसआई ऋषिपाल ने मौके पर पहुंच कर इन नोटों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि इनकी जांच कर ली गई है और उनकी सीरीज नोट कर ली गई है। सभी नोट अलग-अलग सीरीज के हैं। ऋषिपाल के अनुसार यदि मंगलवार तक किसी ने इन नोटों पर दावा जताया तो ठीक, नहीं तो यह मालखाने में जमा हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें