अंबाला। अंबाला में खनन माफिया व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से आरटीओ इंफोर्समेंट टीम की लोकेशन शेयर कर बढ़े स्तर पर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आरटीओ अंबाला ने जिले में चेकिंग के दौरान दो टिपर चालकों को पकड़ा है। इन दोनों चालकों के मोबाइल में ऐसे व्हाटसएप ग्रुप मिले हैं। जिसमें आरटीओ इंफोर्समेंट टीम की लोकेशन शेयर की जा रही थी। दोनों ही मामलों में थाना साहा पुलिस और थाना महेश पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत आराेपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बता दें कि दो महीने पहले थाना मुलाना क्षेत्र से व्हाटसएप ग्रुप पकड़ा था। हिमाचल नंबर का पकड़ा टिपर, ग्रुप में 24 सदस्य शाामिल थे। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सुशील कुमार ने बताया कि आरटीओ की टीम अंबाला कैंट में खुड्डा कलां के पास ओवरलोड वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हिमाचल नंबर का एक टिपर को जांचने के लिए रोका था। इस टिपर को चालक राकिब मोहम्मद चला रहा था। चालक के मोबाइल को चैक करने पर, ये नजर मेरे पीर की, नाम से 24 सदस्यों का व्हाटसएप ग्रुप मिला। इसके बाद थाना महेश नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इसी तरह से थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में सुशील कुमार जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि तीन दिसंबर का आरटीओ अंबाला साहा शहजादपुर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम को एक टिपर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे टीम ने हरियाणा नंबर का टिपर को पकड़ा। पूछताछ में चालक की पहचान जरनैल सिंह के रूप में हुई। चालक जरनैल सिंह के मोबाइल पर व्हाटसएप की जांच करने पर महादेव ड्राइवर के नाम से व्हाटसएप ग्रुप मिला। इस ग्रुप में 70 लोग जुडे हुए थे। ग्रुप का एडमिन राहुल, सौरव और वीएस मिले।