शहर सेक्टर-नौ सामुदायिक भवन में बन रहा सीएससी का भवन। संवाद
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 सामुदायिक भवन में सीएससी चलने से लोगों को सुविधा मिलेगी। पिछले कई दिनों से यहां सीएससी बनाने के लिए काम चल रहा था। यह सीएससी बनकर तैयार हो चुका है।
सीएससी में लोग अपने कार्यों से जुड़े ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभी सेक्टर में आसपास कोई सीएससी सेंटर नहीं है। इस वजह से लोगों को अपने कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता है। इसके साथ ही सामुदायिक भवन के हालत को सुधारने के लिए भी निगम कार्य करेगा।
सेक्टर-सात सामुदायिक भवन में भी सीएससी सेंटर के लिए भवन बनाया है, लेकिन इसका कार्य पूरा न होने से यह शुरू नहीं हो पाया। इस भवन में मरम्मत कार्य भी काफी समय से चल रहा है। यह कार्य पूरा होने पर लोग सामुदायिक भवन में अपने कार्यक्रम कर सकेंगे।
निगम से जुड़े काम के लिए कर सकेंगे आवेदन
शहरवासी निगम से जुड़े कई कार्यों को लेकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, संपत्ति आईडी सत्यापन, शादी पंजीकरण जैसे ऑनलाइन कार्यों को लेकर आवेदन कर सकेंगे। ज्यादातर सुविधा का लाभ लेने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद फाइल पोर्टल पर जाती है।
वर्जन
सामुदायिक भवन सेक्टर-9 में एक भवन बन रहा है। इस भवन में लोग ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।