टिप्पर की चपेट में आकर घायल बुजुर्ग महिला अस्पताल में उपचाराधीन: संवाद
शहजादपुर। नारायणगढ़-शहजादपुर रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार टिप्पर ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला का पैर कुचल दिया। दर्द से कहराती गुलाटी पीर वाला ईंट-भट्ठा निवासी सत्तो (65) को राहगीरों ने उपचार के लिए शहजादपुर सीएचसी में दाखिल कराया, जहां वह उपचाराधीन है। उधर, राहगीरों ने टिप्पर चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। शहजादपुर थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दिया। घायल सत्तो के परिजनों ने बताया कि वह ईंट-भट्ठे पर काम करती है। दोपहर के समय लकड़ी चुगने के लिए गई थी कि अचानक टिप्पर का पहिया पैर पर चढ़ गया।