फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पतालों में बच्चों और बुजुर्गाें की भीड़

विज्ञापन
बाल रोग ​ओपीडी के बाहर बच्चों को लेकर बैठी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो दिनों बाद सोमवार को नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं खुलने के बाद मरीजों की भीड़ नजर आई। सबसे अधिक मरीज बच्चे और बुजुर्ग ही रहे।
विज्ञापन

अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का ऑपरेशन दिवस होने के कारण मरीजों की संख्या कम रही। अधिकतर मरीज बारिश और सर्दी के कारण अस्पताल नहीं पहुंचे। अन्यथा दो दिन बंद होने के बाद ओपीडी की संख्या दो हजार तक चली जाती है।
सोमवार को करीब 1200 मरीज उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। छावनी के नागरिक अस्पताल में भी 1500 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। बारिश के कारण सर्दी, खांसी और छाती जाम के सबसे अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा पेट दर्द और पथरी के मरीज भी पहुंचे थे। इस बदलते माैसम में सबसे अधिक परेशानी अस्थमा के मरीजों को हाे रही है।
विज्ञापन

आंख और पेट की बढ़ीं समस्याएं : सोमवार को नागरिक अस्पताल में करीब 200 बुजुर्ग अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर मरीज पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए पहुंचे थे। वहीं 150 बुजुर्ग ऐसे थे जिन्हें अपनी आंखों का उपचार करवाना था।
विज्ञापन

आंखों की ओपीडी में भी पूरा दिन मरीजों की भीड़ दिखाई दी। पेट की समस्याओं के लिए तीन फिजिशियन डॉ. हर्ष, डॉ. अर्पिता गर्ग और डॉ. विशाल कुशवाह की ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ रहती है।

बाल रोग ओपीडी के बाहर बच्चों को लेकर बैठी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें