फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन पर अपराधियों की नजर: शंभू बॉर्डर पर जेब कतरे व नशेड़ी सक्रिय, दो संदिग्धों को किया काबू

Fri, 23 Feb 2024 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा और पंजाब की शंभू की सीमा पर शुक्रवार को किसानों ने नशेड़ी गिरोह के दो सदस्यों को संदिग्ध मानते हुए काबू किया। तब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी के चार फोन बरामद हुए। इनमें आईफोन से लेकर सैमसंग के मोबाइल शामिल थे। 
विज्ञापन
शंभू सीमा पर जमा किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा और पंजाब की शंभू की सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन पर एक ओर जहां पंजाब पुलिस की नजर है, वहीं जेब कतरे और नशेड़ी भी सक्रिय हो गए है। जो सीमा पर टकराव के दौरान युवाओं की जेब से मोबाइल निकाल रहे हैं। वहीं रात के समय भी किसानों की ट्रालियों में झांककर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को किसानों ने ऐसे ही नशेड़ी गिरोह के दो सदस्यों को संदिग्ध मानते हुए काबू किया। तब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी के चार फोन बरामद हुए। इनमें आईफोन से लेकर सैमसंग के मोबाइल शामिल थे। हालांकि किसानों ने बताया है कि उन्होंने पकड़े गए चोरों को इलाका पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि शंभू थाना पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी मानसा के हैं और जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मंच से कर रहे जागरूक, महंगे फोन संभालें
किसान नेता भी इसके लिए गंभीर हो गए हैं। आंदोलन में मग्न युवाओं को जेब कतरों व नशेड़ियों से भी सावधान रहने के बारे जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को भी दिल्ली कूच के टकराव के बीच किसान नेताओं की ओर से समय-समय पर मंच से अनाउसमेंट की जा रही थी। बोला जा रहा कि युवा अपने कीमती मोबाइल आईफोन आदि को संभाल कर रहे।
विज्ञापन


कुछ जेब कतरे इसका फायदा उठा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले भी आईफोन सहित तीन मोबाइल चोरी हो गए थे लेकिन उनकी किसान युवाओं ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं दी थी। जो मोबाइल पकड़े गए दो युवकों से वीरवार को मिले हैं वो बुधवार देररात को ही चोरी हुए थे। दरअसल, युवा किसान की रात के समय ड्यूटी थी और सुबह 3 बजे वह ट्रालियों में सोने के लिए गए थे। इसी बीच फोन चोरी हो गए थे।

प्रतिक्रिया
जेब कतरों व नशेड़ियों से सतर्क रहने के लिए मंच से भी बोला जा रहा है। कुछ मोबाइल भी चोरी हुए है। बुधवार रात को भी आईफोन सहित कुछ मोबाइल ट्रालियों में सो रहे युवाओं के चोरी हुए थे। वीरवार को सुबह दो युवकों को काबू किया था और उनसे चार मोबाइल मिले थे। दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। -रणजीत राजू, राजस्थान, ग्रामीण किसान मजदूर समिति व मीडिया प्रभारी।

जांच अधिकारी के अनुसार
किसानों ने दो युवकों को पकड़कर उन्हें सौंपा है और जांच चल रही है। शंभू बॉर्डर पर उनकी तरफ से पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है और समय-समय पर गश्त की जाती है। उनके पास अभी तक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की शिकायत तो थी लेकिन मोबाइल के संबंध में कोई नहीं। -अमन पाल विर्क, इंस्पेक्टर, शंभू थाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें