अंबाला। रेलवे लाइन के पास लगे निजी कंपनी के टॉवर से बैटरियां चोरी हो गई। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है। पानीपत निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी पूरे हरियाणा में निजी कंपनी के नेटवर्क की देख-रेख करती है। 10 फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे उसकी कंपनी से फोन आया कि उनकी एक साइट जोकि अंबाला रेलवे यार्ड में शीशमहल के पास लगी हुई है, वह डाउन है। जब वो कंपनी के कर्मचारी सहित मौके पर गया तो देखा कि पांच बैटरियां गायब हैं। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बैटरियां नहीं मिली तो मामले की शिकायत जीआरपी से की गई।