फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न मिलने पर कारोबारी को किया लहूलुहान

Fri, 02 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार देर रात कालीबाड़ी मंदिर रोड से अपने घर की ओर रामनगर कालोनी जा रहे कारोबारी युवक मोहित आनंद पर खटीक मंडी चौक पर कुछ बदमाशों ने हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में कारोबारी युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। रात को ही उसे तुरंत कैंट के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां वे उपचाराधीन है। उधर, इसकी प्राथमिक सूचना भी इलाका पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

बदमाशों ने मांगे थे पचास हजाररामनगर निवासी मोहित आनंद का महेशनगर इलाके में जूते व कपड़ों का शोरूम है। घायल के चाचा सुनील ने बताया कि विगत रात मोहित के पास ही एक फोन आया था, उस युवक ने मोहित से जल्द से जल्द पचास हजार रुपये का इंतजाम करने को कहा था। मगर मोहित ने इस फोन को मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन वीरवार सुबह फिर से मोबाइल आया और उन्होंने मोहित से फिर पचास हजार रुपये की मांग की और ऐसा न करने पर उसे व उसके परिजनों को मार देने की धमकी भी दी। इस बार मोहित डर गया और  उसने सारा माजरा अपने परिजनों को बताया।
रात को घेराबंदी कर बुरी तरह पीटारंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी मिलने के बावजूद मोहित वीरवार रात को कालीबाड़ी मंदिर माथा टेकने आया और रात को मंदिर बंद होने के बाद बाइक पर अपने घर वापस जाने लगा। लेकिन जैसे ही वे खटीक मंडी चौक पर पहुंचा, तो वहां बाइक सवार करीबन दस से बारह युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी बाइक को रोक लिया। उसके बाद उन युवकों ने हथियारों से मोहित पर हमला बोलकर उसे लहूलुहान कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल मोहित ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जबकि वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से मोहित को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वे उपचाराधीन है। उधर, इलाका पुलिस का कहना है कि इस बारे में वे अभी लिखित शिकायत का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें