फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से लाौटने के बाद फंदे पर लटकी मिला महिला

Mon, 28 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा के हरि मंदिर कालोनी निवासी एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला है। वहीं महिला के मायके पक्ष ने इसके ससुराल पक्ष पर मारकर पंखे से टांगने का आरोप लगाया है। वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया गया है। गुस्साए मायके वालों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए।पारूल (31) पत्नी सुमित कोचर रविवार अपने घर के ऊपर वाले कमरे में पंखे के साथ बंधी चुन्नी से झूलते मृत आवस्था में मिली है। पारूल का पति सुमित कोचर पिछले लगभग अढ़ाई साल से अमेरिका गया हुआ है। बताया जा रहा है कि पारूल अपने 5 व 3 वर्ष के लड़कों के साथ पिछले काफी समय से अपने मायके देहरादून में रह रही है।बीच-बीच में वह अपने पति के बराड़ा स्थित घर में आती-जाती रहती थी। रविवार को भी वह सुबह लगभग 9 बजे देहरादून से बराड़ा आई थी। पहले वह बराड़ा निवासी अपने रिश्तेदार के घर गई व उसके बाद लगभग 1.30 बजे अपने घर आई। कुछ समय बाद उसके पड़ोसियों ने उसे आवाजें लगाई लेकिन घर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने उसके रिश्तेदारों व कुछ दूर स्थित ससुराल को इस बारे सूचना दी।पारूल के बराड़ावासी रिश्तेदारों ने किसी तरह घर के अंदर आकर देखा तो वह ऊपर वाले कमरे में पंखे के साथ चुन्नी के बंधे फंदे से झूलते मृत आवस्था में मिली। महिला के देवर ने बताया कि उनके परिवार वालों ने उसके भाई एवं भाभी को काफी पहले ही बेदखल कर दिया था एवं अब उनका व उनके परिवारवालों का उसकी भाभी से कोई सम्पर्क नहीं था।आज भी उसे उसकी भाभी के आने व मृत पाए जाने की सूचना पड़ोसियों से मिली। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने आकर मौके का मुआयना किया। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए एमएम अस्पताल मुलाना भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक किसी सुसाइड नोट मिलने का समाचार नहीं मिल पाया। बराड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाये एवं हत्या कर शव फंदे से टांगने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगीबराड़ा थाना प्रभारी कमलदीप सिंह कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें