फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों मेें महिला झुलसी

Sat, 30 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्थित गांव लदाना में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलस गई। आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला को सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को चंडीगढ़-32 अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार दोपहर को गांव लदाना की एक महिला घर में काम कर रही थी तो उस दौरान महिला आग से झुलस गई। महिला की शोर की आवाज सुनते हुए आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


तभी महिला के परिजनों द्वारा महिला को गंभीर अवस्था में सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला आग में किस तरह झुलसी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस थाना सदर एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस चंडीगढ़-32 में घायल महिला के बयान दर्ज करने के लिए गई है। महिला के बयानों के बाद ही मामले की स्थिति का पता चल सकेगा। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें