कैंट के मोटर मार्केट के पास से गुजर रही सड़कपर उस वक्त पति-पत्नी में तीखी नोकझोंक हो गई। जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले तो महिला मुंह ढककर कुछ देर वहीं सड़क किनारे इंतजार करती रही, लेकिन जैसे ही उसके पति की प्रेमिका बाइक के पास आकर रूकी तो महिला ने अपना मुंह खोलकर मौके पर हंगामा कर दिया। अचानक अपनी पत्नी को मौके पर देखकर बाइक लेकर उसका पति फरार हो गया। वहीं महिला भी अपने पति को घर आने की धमकी देकर चली गई।
दरअसल, एक व्यक्ति मोटर मार्केट में बाइक लेकर खड़ा हुआ था। वहीं व्यक्ति की पत्नी भी अपने पति पर शक की आंशका के चलते कपड़े से मुंह ढककर उसका पीछाकरते हुए वहां तक आ पहुंची। पत्नी वहीं पति से थोड़ी दूर सड़क के किनारे मुंह ढककर खड़ी रही । उसका पति मोबाइल पर किसी से बातचीत कर कर रहा था और थोड़ी देर बाद उसने अपना फोन बंदकर किसी का इंतजार करना शुरू कर दिया।
उसी दौरान एक महिला बाइक लेकर खड़े महिला के पति से आकर बातचीत करने लगे। बातचीत करने के बाद जैसे ही दोनों बाइक पर बैठकर चलने लगे तो मुंह ढककर साइड में खड़ी बाइक सवार व्यक्ति की पत्नी बाइक के सामने आ गई। पत्नी को सामने देखते ही बाइक सवार उसके पति के पसीने छूट गए। महिला देखते ही देखते अपने पति और उसके प्रेमिका पर बरस पड़ी। मगर मौके देखते ही महिला का पति और उसके प्रेमिका फरार हो गए। उसके बाद व्यक्ति की पत्नी भी अपने पति को घर आने की धमकी देकर चली गई।