फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को भेजे अश्लील मैसेज, घर जाकर धुनाई

Mon, 24 Apr 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
महिला को भेजे अश्लील मैसेज, घर जाकर धुनाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 बराड़ा क्षेत्र के एक गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले को ऐसा सबक सिखाया कि उसे माफी मांग कर अपनी जान छुड़ानी पड़ी। बताया जाता है इस दौरान महिला के पक्ष में गांव की पंचायत तक खड़ी हो गई।
विज्ञापन

गांव की एक महिला समाज सेवा में जुटी है। एक युवक ने इस महिला को झूठ बोलकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद युवक ने इस महिला को अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। महिला ने युवक को काफी समझाया कि वह ऐसा न करे। लेकिन यह युवक बाज नहीं आया और लगातार अश्लील मैसेज भेजता रहा। महिला भी इस युवक से अनजान रही कि पता नहीं कौन है, जो उसे इस तरह के अश्लील मैसेज भेज रहा है। इसके बाद महिला ने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि युवक कौन है और वह कहां पर रहता है। इसके बाद महिला ने गांव की पंचायत से बात की, जो उसके पक्ष में खड़ी हो गई। यह महिला पंचायत के सदस्यों सहित इस युवक के घर पहुंची और युवक की जमकर धुनाई कर दी। बताया जाता है कि युवक की इस हरकत पर युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने भी युवक पर हाथ साफ कर दिए। इस दौरान महिला ने मामला थाने ले जाने की धमकी दी, लेकिन युवक ने महिला व उसके परिजनों से माफी मांगी। इसके यह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें