फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में दिनदहाड़े बड़ी वारदात : पेशी से लौट रहे कार सवार हिस्ट्रीशीटरों पर फायरिंग, दो की हत्या, दो घायल

Thu, 25 Mar 2021 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/जीरकपुर

सार

  • दो अन्य की हालत गंभीर, कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े कालका चौक पर की वारदात
  • पुलिस का दावा- जेल में लॉरेंस बिश्नोई और भूप्पी राणा गैंग में मारपीट से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
अंबाला में फायरिंग में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेशी से लौट रहे कार सवार चार हिस्ट्रीशीटरों पर गुरुवार को दिनदहाड़े अंबाला में कालका चौक के पास दूसरी कार में सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो हिस्ट्रीशीटरों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया है कि प्रारंभिक जांच में मामला लॉरेंस बिश्नोई और भूप्पी राणा गैंग के सदस्यों में जेल में हुई मारपीट से जुड़ा नजर आ रहा है। वहीं, पंजाब के दविंदर बंबीहा गैंग के सदस्यों ने दो नाम लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि उन्होंने अपने साथी मीत बाउंसर की हत्या का बदला ले लिया है, हालांकि मृतकों की पहचान अन्य व्यक्तियों के रूप में होने के बाद उन्होंने पोस्ट को हटा लिया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को चंडीगढ़ से राहुल, प्रदीप, गौरव और अश्वनी, दीपा गुर्जर, नंदू और एक अन्य अंबाला में पेशी पर आए थे। पेशी के बाद राहुल उर्फ अन्ना और प्रदीप उर्फ पंजा अपने सहयोगियों के साथ कार में वापस निकले तो कोर्ट गेट पर नंदू, दीपा और एक अन्य उनके साथ कार में सवार हो गए। नंदू, दीपा और एक अन्य व्यक्ति अग्रसेन चौक पर कार से उतर गए। दोपहर 12:00 बजे कालका चौक पर कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। फायरिंग से चौक पर अफरातफरी मच गई। मौलीजागरां निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ अन्ना (23) और प्रदीप उर्फ पंजा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गौरव को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं घायल अश्वनी को पहले नागरिक अस्पताल लाया गया लेकिन बाद में चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मनीमाजरा निवासी अश्वनी की शिकायत पर कार सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

कालका चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग में दो लोगों की हत्या हो गई है। गोलीकांड में दो अन्य घायल भी हैं। चारों पेशी से लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह मामला 20 महीने पहले लॉरेंस बिश्नोई और भूप्पी राणा गैंग के सदस्यों में अंबाला सेंट्रल जेल में मारपीट से जुड़ा नजर आ रहा है। शहर थाना पुलिस ने घायल अश्वनी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। - हामिद अख्तर, एसपी अंबाला।

चारों पर चंडीगढ़-पंचकूला समेत कई जगह दर्ज हैं केस
ताबड़तोड़ फायरिंग में मारे गए राहुल उर्फ अन्ना (23), प्रदीप उर्फ पंजा (35) और घायल गौरव (24) व अश्विनी पुलिस के रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर हैं। चारों कई आपराधिक मामले में संलिप्त थे और उन पर मौलीजागरां समेत शहर के कई थानों में लड़ाई से लेकर हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने, एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज हैं। चारों के खिलाफ पंचकूला और कई अन्य शहरों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। चारों कई मामलों में जेल भी गए थे और कई मामलों में जमानत पर भी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें