फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में दो की मौत

Wed, 17 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
सुखपुरा चौक पर हुए हादसे में दोनों युवकों की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुलाना। टंगैल गांव के पास कार व बाइक की भिंड़त में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक चकनाचूर हो गई, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुलाना का रहने वाला महिंद्र दीवान अपने दोस्त महिंद्र पाल के साथ बाईक पर सवार होकर टंगैल गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी, जिससे महिंद्र दीवान व महिंद्र पाल सड़क किनारे जा गिरे और बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों ने घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके पर कार छोड़ कर फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें