फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी

Wed, 17 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
गारमेंट्स की दुकान में लगा नकब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की  दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोर नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का कीमती सामान समेट ले गए। इसी रात चोरों ने एक गुमटी के भी ताले तोड़ दिए। चोर यहां से भी कीमती सामान चुरा ले गए। एक ही रात में हुईं चोरी की  इन  घटनाओं सेे क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


 नगर के मोहल्ला लुधपुरा जैन मंदिर के सामने सत्यनारायण व सतीश शाक्य के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, सोनू शाक्य की ब्रदर्स रेडीमेड गारमेंट्स नाम से दुकान है। इस दुकान के पीछे मंगलवार की रात चोरों ने नकब लगा दी। इसके जरिए दुकान में घुसे चोर गोलक में रखे बिक्री के करीब 20 हजार रुपये और लगभग 80 लेडीज जेंट्स जीन्स पेंट, लगभग 60 शर्ट, 40 फ्राक सहित लगभग डेढ़ लाख  रुपये का कीमती सामान चुरा ले गए। चोर दुकान का शटर तोड़कर बाहर निकले। सुबह राहगीरों की नजर दुकान के टूटे शटर पर पड़ी। इन्होंने दुकान स्वामी को घटना की सूचना दी।

दुकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो सन्न रह गए। चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। गारमेंट्स की  दुकान के पास वृद्ध वहीदन बेगम का सड़क किनारे लकड़ी का खोखा रखा है। चोरों ने इसके ताले तोड़कर परचून का सामान चोरी कर लिया। घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


इटावा। शहर के मोहल्ला विजयनगर में चोरों ने लेखपाल के घर से लाखों का जेवर चोरी कर ले गए। लेखपाल अपने परिवार के साथ दो दिन पहले अपने गांव मैनपुरी गए थे। कुदरकोट औरैया में तैनात लेखपाल अशोक कुमार निवासी भोगांव मैनपुरी शहर के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला विजयनगर में मनोज कुमार के यहां किराये पर रहते हैं। 13 अगस्त को वह घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों के साथ अपने गांव भोगांव मैनपुरी गए थे। इधर रात में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए मेनगेट का ताला तोड़ दिया और माल समेट ले गए।

सुबह जब घर के सामने अपने दूसरे मकान में रह रहे मकान मालिक मनोज ने अशोक के घर का ताला टूटा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस व पीड़ित को दी। दोपहर बाद लेखपाल अशोक कुमार  घर पहुंचे, उन्होंने बताया चोर लगभग 13 लाख रुपये के जेवर व नकदी ले गए हैं। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद घर के कमरों के दरवाजे भी तोड़ दिए हैं। इसके बाद कमरे में रखी आलमारी का लाक तोड़कर जेवर व नगदी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें