सराफा बाजार में पप्पी चैनस नाम के ज्वेलरी शोरूम से एक कारीगर लगभग 12 लाख के जेवर लेकर फरार हो गया। कारीगर को इसे पॉलिश के लिए लेकर जाना था। लेकिन वे पुलिस ने देर रात आरोपी रेहानी निवासी कोलकाता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मालिक नरेश कुमार गुप्ता पप्पी ने बताया कि एक महीने पहले उसके शोरूम में एक कारीगर रेहान कोलकाता से आया था। वे सोने के गहनों पर पॉलिश करने का माहिर था। उन्होंने बताया कि दोपहर को करीबन बारह बजे उसे कुछ गहने पॉलिश के लिए दिए थे, जिसे वर्कशाप में ले जाकर पॉलिश करना था। थोड़ी देर के लिए सिक्योरिटी गार्ड गेट पर नहीं था, इसी का मौका पाकर कारीगर गहने लेकर कई बाहर निकल गया और फिर लौटकर ही नहीं आया। पुलिस में उन्होंने रेहान के खिलाफ शिकायत दे दी है। वे उनका लगभग 12 लाख का सोना लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने नरेश गुप्ता की शिकायत पर रेहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।