फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सड़क हादसा: पेड़ से टकराने के बाद इंडेवर कार क्षतिग्रस्त, धड़ से अलग मिली प्रॉपर्टी डीलर की गर्दन

Sat, 27 May 2023 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर की गर्दन कटकर सीट पर जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात को हुआ है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार एसयूवी गाड़ी में अधिक नुकसान नहीं फिर भी चालक की गर्दन कटकर सीट पर गिर जाना रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के भानोखेड़ी के निकट शुक्रवार देररात पेड़ से टकराने के बाद इंडेवर कार चालक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ी की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं चालक प्रॉपर्टी डीलर का धड़ भी गर्दन से अलग होकर सीट पर गिर गया। आसपास के लोग अलसुबह रोड से गुजरे तो हादसे का पता चला और इलाका पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान मोहड़ी निवासी परविंद्र कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गांव मोहड़ी के पास देर रात्रि को हुआ हादसा, फोरेंसिक एक्सपर्ट करेंगे पोस्टमार्टम 
शव को अंबाला शहर ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों के द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा ताकि मौत से असल कारणों का खुलासा हो सके। इलाका पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिक दृष्टि में यह हादसा लग रहा है लेकिन गाड़ी की केवल कंडक्टर साइड ही क्षतिग्रस्त थी और कार चालक का सिर धड़ से अलग होना रहस्य बना हुआ है।

गाड़ी में अधिक नुकसान नहीं
परिजनों ने बताया कि मोहड़ी निवासी परविंद्र कुमार प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ पुराने गाड़ियों को खरीदने व बेचने का काम करता था। 2013 में हुई शादी के बाद एक बेटी है। शुक्रवार को वह अंबाला शहर में ही किसी काम के कारण लेट हो गया था। उधर, रातभर घर न पहुंचने के कारण परिजन भी परविंद्र की तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पेड़ से टकराने के बाद कार खेत में चली गई थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। -यशदीप, इंस्पेक्टर, प्रभारी अंबाला सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें