फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के सामने उलझे दो पक्ष, कोर्ट रूम से बाहर निकाला

Sat, 05 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला की अदालत में शुक्रवार को काफी पुराने झगड़े के मामले जज के सामने पेश हुए दो पक्ष ही आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों में जज के समक्ष तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान जज ने दोनों पक्षों के लोगों को दो बार चेतावनी भी दी। उसके बावजूद फिर से दोनों पक्षों में बहस हो गई। जिस पर जज ने उन्हें कोर्ट रूम से बाहर कर दिया। इस दौरान एक पक्ष के वकील ने जज से आग्रह किया कि इसके लिए उन्हें खेद है, वे इस मामले की अगली तारीख दे दें। इस पर जज ने मामले की सुनवाई टाल दी और पेशी की अगली तारीख दे दी।
विज्ञापन


जज की सलाह अनसुना कर उलझ गए लोग
दरअसल, मामला अंबाला सिटी विधानसभा के ठरवा का था। इस गांव के ग्रामीण दो धड़े में बंटे हुए हैं और उनमें इतनी ज्यादा  रंजिश है कि उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दी हुई है। इन्हीं विवादों में से दोनों गुटों के बीच हुए झगड़ेे की शुक्रवार को अंबाला कोर्ट में पेशी थी। पेशी के दौरान दोनों पक्षों के करीबन पंद्रह लोग अपने-अपने वकीलों के साथ कोर्ट में पेश हुए।

दोनों पक्षों की सुनवाई चल रही थी। तभी जज ने दोनों पक्षों से बेहतरीन सलाह देते हुए कहा कि वे इतने समय से आपस में झगड़ रहे हैं, इसका क्या फायदा? यदि आप लोग इसी तरह आपस में उलझते रहेंगे तो आप लोगों के झगड़े सालों साल यूं ही चलते रहेंगे? आप बूढ़े हो जाएंगे और यही सबकुछ देखकर आपकी आने वाली पीढ़ी पर क्या असर पड़ेगा। आप पंचायत में एक-दूसरे से गिले शिकवे करके मामले क्यों नहीं निपटा लेते? यही आपके लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन


इस पर एक पक्ष के एक वकील ने कहा कि हमारा पक्ष तो समझौते को तैयार है, लेकिन दूसरा पक्ष समझौता करना ही नहीं चाहता। बस, इसी बात पर दोनों पक्षों में ही तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। इस पर जज ने दो बार उन्हें चुप रहने की अनुमति दी और वकीलों को सुनवाई जारी रखने के आदेश दिए।

लेकिन दोनों पक्षों की बहस इस दौरान भी बंद नहीं हुई और दोनों पक्ष काफी तेज आवाज में एक-दूसरे से बहस करते हुए जज के सामने ही उलझ गए। इस पर जज को गुस्सा आ गया और उन्होंने दोनों पक्षों को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया और सुनवाई अगली पेशी तक टाल दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें