फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक ने खरीदी शराब की बोतलें, सवारियों का हंगामा

Mon, 24 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
बस चालक ने खरीदी शराब की बोतलें, सवारियों का हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अंबाला कैंट बस स्टैंड से पंजाब से आई एक बस के चालक को शराब खरीदना महंगा पड़ गया। सवारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बस को कैंट के इंदिरा चौक पर रोका गया। इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ यात्रियों की बहसबाजी भी हुई। उधर, पुलिस ने शहजादपुर में एक ढाबे से करीब 26 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब से आई बस कैंट के बस स्टैंड पर पहुंची। यहां पर बस चालक ने बस स्टैंड के पास ही एक शराब ठेके से करीब आठ बोतल शराब खरीदी और बस में रख लीं। इस में बैठी एक सवारी ने पुलिस कंट्रोल में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित बीसी बाजार चौकी को कार्रवाई के लिए कहा। यह बस जैसे ही कैंट के इंदिरा चौक पर पहुंची, तो पुलिस ने बस को रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 8 बोतल शराब एक बैग से बरामद हुई।

इस पर बस में सवार यात्री बस से नीचे उतर आए और किसी दूसरे चालक का प्रबंध किया जाए। यात्रियों ने कहा कि इस चालक पर भरोसा नहीं है कि यह हमें सुरक्षित पहुंचा सकेगा। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया, जबकि इसी दौरान एक एंबुलेंस को निकलवाते समय इन यात्रियों की स्थानीय लोगों से बहसबाजी भी हो गई। बाद में मामला बीसी बाजार चौकी तक पहुंच गया, जहां पर पुलिस ने चालक पर कार्रवाई की और यात्रियों को अन्य बसों में सवार कर आगे भेजा गया। बीसी बाजार चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने कहा कि आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि यात्रियों को अन्य साधनों से आगे रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने शहजादपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर एक ढाबे से अवैध शराब बरामद की है। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ढाबे पर शराब बेचने का धंधा किया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाबे पर दबिश दी और मौके से 26 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें