फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की अश्लील वीडियो बनाकर आठ लाख रुपये वसूले

Sat, 28 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बब्याल इलाके में एक किशोरी, दो किशोरों और एक युवक ने मिलकर ऐसा कारनामा किया है, जिसका पता चलने पर पुलिस भी हैरान हैं। इन आरोपियों ने एक सातवीं कक्षा के छात्र की अश्लील वीडियो बनाकर और उसे चाकू व पिस्तौल से मारने का डर दिखाकर तीन महीनों में करीबन आठ लाख रुपये व हजारों के जेवरात ठग लिए हैं।पहले वे छात्र को जान से मारने का डर दिखाते थे, बाद में उसे उसका बनाया गया अश्लील वीडियो को वायरल करने का डर दिखाते थे। इसी डर के चलते ये छात्र अपने घर में सराफ पिता की रखी जमा पूंजी में से रुपये व गहने लाकर आरोपियों को दे देता था। लेकिन अब जब पिता ने रुपये गिने तो इस बात का खुलासा हुआ कि अभी तक घर में रखे करीबन आठ लाख रुपये गायब हो चुके हैं, जबकि कई गहने भी घर पर नहीं है। पिता ने जब बच्चे से पूछा तो सहमे बच्चे ने सारी घटना बयां कर दी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक मोंटी राणा समेत एक किशोरी व दो अन्य किशोर के खिलाफ जबरन वसूली व साजिश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने इस तरह छात्र को जाल में फंसायादरअसल, बब्याल इलाके का रहने वाला ये बच्चा एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है और उसके पिता की सराफ की दुकान है। इसलिए उसके पिता ने अपने कारोबार से संबंधित अपनी जमा पूंजी अपने घर में रखी हुई थी, जबकि गहने भी घर में मौजूद थे। इसी पीड़ित बच्चे के स्कूल में एक और बच्चा भी पढ़ता था, जिसका दोस्त युवक मोंटी राणा था। मोटी राणा व पीड़ित बच्चे की कक्षा में पढने वाले छात्र ने एक अन्य जानकार किशोरी और उसके भाई के साथ मिलकर इस साजिश को रचा। इन चारों ने पीड़ित छात्र को अपने संपर्क में लिया और फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। धीरे-धीरे बच्चा चारों से डरने लगा, उसके बाद उन्होंने बच्चे को चाकू व पिस्तौल से जान से मारने का धमकी दे दी। जिसके बाद पीड़ित छात्र सहम गया।इसी का फायदा उठाकर उन्होंने बच्चे से अपने घर में रखे रुपयों को चुपचाप उन्हे लाकर देने को कहा। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। सहमा पीड़ित अपने घर से रुपये व गहने लाकर आरोपियों को देने लगा। ये सिलसिला सितंबर 2015 से जारी रहा। लेकिन विगत मास आरोपियों ने एक और साजिश रचते हुए पीड़ित छात्र को किशोरी के घर बुलवाया और वहां उसकी जबरन अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद उन्होंने पीड़ित छात्र पर दबाव बनाया कि वे अब घर से ज्यादा रुपये लेकर आए, वरना उसे मारने से पहले वे उसकी ये अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। बच्चा बहुत ज्यादा डर गया और उसने घर से रुपये व गहने लाकर पीड़ितों को देने शुरू कर दिए। ये सिलसिला पिछले दिनों तक जारी रहा। लेकिन अब जब पिता ने अपने घर में रखे रुपये गिने तो देखा कि उसमें से करीबन आठ लाख रुपये गायब हैं और कुछ गहने भी घर में नहीं है। काफी तलाश के बाद जब उन्होंने बच्चे से पूछा तो सहमे बच्चे ने उक्त सारी घटना पिता को बता दी।

इस मामले में आरोपी मोंटी राणा, किशोरी, एक अन्य किशोर व छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग होने की वजह से फिलहाल किशोरी व किशोर को अग्रिम जमानत मिल गई है, जबकि छात्र अभी फरार है। आरोपी मास्टरमाइंड युवक मोंटी राणा को काबू कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी से फिलहाल करीबन तीन लाख रुपये की बरामदगी हो चुकी है।-सुनील, एसएचओ, महेशनगर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें