फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों और सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों के मामले में राजस्व विभाग की ओर से निशानदेही में देरी को गंभीरता से लेते हुए आदेश दिए कि बिना वजह देरी होने पर संबंधित तहसीलदार व नायब तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि वे सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान विशेष प्राथमिकता पर करें अन्यथा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं को केवल सामान्य कार्य न मानें बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री के आदेश मानकर निर्धारित अवधि में पूरा करें। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से निर्देश भी दिए गए हैं कि ऐसी घोषणाओं में एक मंजिला भवन के लिए 15 दिन में टेंडर करने के साथ-साथ 6 मास में कार्य पूरा हो जाना चाहिए।
उपायुक्त वीरवार को पंचायत भवन अंबाला शहर में जिला प्रशासन की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित जिन शिकायतों के निपटान में अधिक समय लगने की संभावना है, उसके लिए अंतरिम जवाब अवश्य प्राप्त करें और जवाब के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध भी करें।
विज्ञापन

प्रभजोत सिंह ने नारायणगढ़ क्षेत्र में माइनिंग में प्रयोग किए जाने वाले भारी वाहनों के कारण लोगों को आने वाली परेशानी की समस्या का भी विशेष प्राथमिकता पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव आरटीए, एसडीएम, पुलिस और खनन विभाग को संयुक्त टीमें बनाकर ऐसे वाहनों के चालान करने और इंपाउंड करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों के कारण सड़कें टूटने की समस्या से ऐसे वाहनों का संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत भी पर्चा दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इस क्षेत्र में दिन में माइनिंग के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

ठेकेदारों पर लगाएं जुर्माना

उन्होंने इंजिनियरिंग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाएं। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी यदि ऐसे ठेकेदार कार्य को सही प्रकार से और तीव्र गति से नही करते तो उन्हें ब्लैकलिस्ट भी करवाएं।

लिफ्ट लगवाने का कार्य भी जल्द करें पूरा
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग इलेक्ट्रिकल शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में लिफ्ट लगवाने का कार्य भी जल्द पूरा करवाएं ताकि उसका शीघ्र लोकार्पण करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्नीचर सहित आवश्यक सामान भी भिजवाया जा चुका है, केवल लिफ्ट का कार्य लंबित होने के कारण लोग इस सुविधा से वंचित हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, निगम आयुक्त दिनेश सिंह यादव, संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, नगराधीश प्रतिमा चौधरी, जीएम रोडवेज कुलधीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता, डीएसपी सुरेश कौशिक, मुख्यमंत्री सुशासन सहायक दीपा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें