फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक पर करते थे स्नेचिंग की वारदात

Mon, 14 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो स्नेचर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शातिर बताए जा रहे है साथ ही इन पर कई मामले दर्ज हैं। चोरी की बाइक पर यह आपराधिक वारदात करते थे, जबकि बीते दिनों एक स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस की कार्रवाई में यह दोनों शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इस वारदात के बाद की थी कार्रवाई

बीते 11 नवंबर को थाना बलदेव नगर प्रेम नगर पार्क के पास एक महिला से छीना झपटी हुई थी। सिटी के सेक्टर 7 की रहने वाली राजवंत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सायं सामान लेने के लिए प्रेम नगर पार्क के पास पहुंची थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उनके कानों की बालियां झपट लीं और फरार हो गए। थानार बलदेव नगर में आरोपियों के विरुद्ध छीनाझपटी का आपराधिक मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी।

सीआईए वन की टीम ने पकड़े शातिर
इस मामले की सूचना मिलते ही सीआईए वन ने कार्रवाई शुरू की। इस मामले में दो अलग-अलग टीमें तैयार की गईं और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस के आधार पर इस वारदात में संलिप्त दो अभियुक्तों कैथमाजरी के संजीव कुमार उर्फ सोनू व मूल रूप से उत्तराखंड के रुड़की निवासी सागर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से राजपुरा से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


आरोपी ने पांच वारदात कबूली
प्रारंभिक पूछताछ में इन आरोपियों ने चार-पांच वारदातें और कबूल की हैं। यह दोनों ही शातिर हैं और इन पर कई मामले दर्ज हैं। आरोपी संदीप उर्फ सोनू पर करीब 31 मामले चोरी, लूट व छीनाझपटी के दर्ज हैं, जबकि सागर के खिलाफ स्नेचिंग के दस मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान और मामलों का खुलासा हो सकता है।

कई मामलों के खुलासा होने की उम्मीद
पुलिस ने छीनाझपटी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं, जबकि कुछ मामलों का खुलासा भी हुआ है। दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है, जिसमें और मामलों के खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें