फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: दोस्त को बीमार बताकर पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर कर्मियों को जगाया, पेट्रोल डलवाने के बाद की लूट

Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/बराड़ा, (हरियाणा) 

सार

आरोपियों ने देसी कट्टा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी पेट्रोल पंप से नकदी और सामान की लूट ले गए। घटना को अंजाम देकर भागने से पहले पेट्रोल पंप के सीसीटीवी भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला जिले में सोमवार देर रात अधोया स्थित गोयल फिलिंग स्टेशन पर तीन लुटेरों ने देसी कट्टा दिखाकर हजारों रुपये की नकदी व सामान लूट लिया। मोटरसाइकिल पर आए आरोपियों ने कर्मियों से कहा कि उनका दोस्त बीमार है और उसे अस्पताल लेकर जाना है। कर्मियों ने पेट्रोल मोटरसाइकिल डाला। इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर बराड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बंसल पैलेस बराड़ा निवासी राकेश मोहन ने बताया कि उसका गोयल फिलिंग स्टेशन अधोया में एस्सार का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर पंकज शर्मा निवासी गांव कंबास और सचिन निवासी गांव अलियासपुर रात को ड्यूटी करते हैं।

सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को कर्मियों से सूचना मिली कि उसके पेट्रोल पंप पर लूट हो गई है। इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां पर कर्मियों ने उसे बताया कि प्लेटिना मोटरसाइकिल पर तीन युवक पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी बीमार है और इसको अस्पताल लेकर जाना है। 
विज्ञापन


साथी को अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने बाइक में पेट्रोल डालने की प्रार्थना की। कर्मचारी सचिन कुमार ने उनकी मोटरसाइकिल में 1099 रुपये का पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उनसे रुपये मांगे तो वह कहने लगे की वह कार्ड स्वैप करेंगे। पंकज शर्मा स्वैप मशीन लेने के लिए ऑफिस के अंदर चला गया। तभी मोटरसाइकिल सवार युवक पंकज शर्मा के पीछे ऑफिस में आ गए। इसके बाद तीनों लड़कों ने पंकज व सचिन को पकड़ कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

दोनों कर्मियों से मारपीट कर ताना देसी कट्टा 

मारपीट के दौरान उनमें से एक युवक ने देसी कट्टा सेल्समैन के ऊपर तान दी कहने लगे हमें सारा कैश दे दो। इसके बाद आरोपियों ने सेल्समैन की जेब से गल्ले की चाबी व नकदी निकाल ली। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी तोड़ दिए व दूसरे युवक ने गल्ले से लगभग तीस हजार रुपये की नकदी निकाल ली।

दो एलसीडी और डीवीआर भी उतार कर ले गए लुटेरे

लुटेरे पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथ दो एलसीडी और डीवीआर उतार कर ले गए हैं। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को धमकी दी थी कि अगर वह ऑफिस से बाहर निकले तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें