फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में छेड़खानी पर बंदी पति ने किया हंगामा

Tue, 21 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
मंडल कारागार में सोमवार को किसी बंदी ने महिला बंदी से छेडख़ानी कर दी जिसे लेकर उसके पति ने हंगामा किया। हालांकि अधिकारियों ने इसे अफवाह बताया। लेकिन सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। जेल सूत्रों की मानें तो रानी की सराय क्षेत्र का एक दंपती जेल में है। पत्नी महिलाओं के बैरक में, व पति पुरुषों की बैरक में है। सोमवार की दोपहर तेज धूप होने से जेल परिसर में सन्नाटा था।
विज्ञापन



तभी महिला किसी काम के लिए अपने बैरक से बाहर निकली। वहां मौजूद एक अन्य बंदी ने उसके साथ छेडख़ानी कर दी। इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो वह हंगामा करने लगा। जेलर आरके दोहरे ने ऐसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें